सहसवान, बदायूं। ननद की शादी समारोह घर लौटी महिला को जेठ ने अकेला देखकर घर में ही दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की।पीड़ित महिला ने जब घर लौटे पति सहित ससुरालियों को जेठ की करतूत के बारे बताया तो आरोपी परिजनों ने मारपीट करते हुए किसी को ना बताने को कहा।पीड़ित महिला ने अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमे पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है।बीती दिनों उसकी ननद की शादी सहसवान कस्बे के एक मैरिज हॉल में थी।शादी कार्यक्रम के बाद महिला वापस घर लौटी आरोप है तभी पीछे से महिला का जेठ घर पहुंच गया और महिला को अकेला देखते महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।इसी दौरान महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला की चीख पुकार पर अचानक महिला का पति व सास ससुर भी मौके पर पहुंच गए। घर पहुंचे पति सहित सास ससुर को महिला ने जेठ की करतूत बताई तो आरोप है पति सास ससुर ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और किसी को ना बताने व कार्रवाई करने को पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित महिला ने पूरी बात अपने पिता को बताई तो। पिता महिला को साथ लेकर सहसवान कोतवाली पहुंच गए।जहां पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

