कोतवाली परिसर में नवनिर्मित मंदिर में चल रहा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ऊर्जा और दिव्य अनुभूति का केंद्र बना रहा।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कोतवाली परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में चल रहा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य अनुभूति का केंद्र बना रहा। आचार्य अरुण शास्त्री एवं आचार्य सुधाकर शर्मा के मंत्रोच्चार से वातावरण पावन बन गया। हवन की पवित्र सुगंध और भक्ति रस से सराबोर माहौल में श्रद्धालुओं की आस्था अपने चरम पर दिखाई दी।
महोत्सव में पहुंचे एसएसपी ब्रजेश कुमार, एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया, विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने यजमानों के साथ यज्ञ कुंड में पवित्र आहुतियाँ अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दिव्य आयोजन, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। नगर व क्षेत्रवासियों ने कोतवाल हरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से बने इस भव्य मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मुख्य व्यवस्थापक एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, इंस्पेक्टर क्राइम सहसवीर सिंह, सरीता सरस्वत, राघव सिंह, पूनम चौधरी, एसआई अमित चौहान, एसआई तिलक राम, कांस्टेबल बब्बू सिंह, सुशील उपाध्याय, हिमांशु पाठक, रवि प्रकाश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, दया मिश्रा, मुकेश शर्मा, सुधीर पाल, अमन गुप्ता, विशाल कश्यप, अमित वार्ष्णेय, रवि शर्मा, रेशू, मोनू महाजन, मनोज गुप्ता, राजकुमार, डॉ. प्रमोद यादव, जुगेन्द्र, अरविन्द चौधरी सहित अनेक भक्तों का विशेष योगदान रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

