स्व. लालबाबू वार्ष्णेय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। स्व. लालबाबू वार्ष्णेय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी एवं दुर्गेश वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। डा. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में स्वस्थ रक्त का निर्माण होता है जिससे कोई कमजोरी नहीं आती। उन्होंने लोगों से रक्तदान से जुड़ी भ्रांति से बचने का आग्रह किया। दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की आवश्यकता को पूरा करता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सरिता वार्ष्णेय, डा. गुंजन गुप्ता, संगीता रस्तोगी, अक्कू रस्तोगी, राजाबाबू वार्ष्णेय, पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय, संदीप चौहान, सनवीर पाल, डा. अनुज वार्ष्णेय, नवनीत, सोनू, विकास भिल्ला, एड. राहुल सिंह, अमित, अनुराग, आकाश, पुलकित, हर्षित, अंकित, जीतेन्द्र, विपिन, प्रदीप, आशीष, पुनीत, रूपम, स्मृति, निहारिका आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

