बिसौली ग्रामीण बिजली घर सब स्टेशन 33 केवी की पुरानी वी सी बी, बदलने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रविवार को बिसौली ग्रामीण बिजली घर सब स्टेशन ३३ केवी की पुरानी वी.सी.बी. बदलने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
विद्युत उपकेंद्र में लगी पुरानी मशीनों के स्थान पर नई मशीनें लगाए जाने के जाने के कारण शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। “11 केवी फीटर नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिदारा टाउन, पिदारा कृषि, एवं मिठामई” कृषि क्षेत्र की जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कार्य में एसडीओ अमित कुमार, जेई दिनेश कुमार, त्रिलोक सिंह, मुनेंद्र कुमार, अभय सिंह, सत्येंद्र कुमार, इमरान खान, रईस अहमद, गौरव सक्सेना, रूपेश आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!