टेंपो में बैठकर जूनियर हाई स्कूल जा रहे शिक्षक सड़क पर गिरकर हुई घायल।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। विकासखंड सहसवान क्षेत्र के ग्राम लहरा अशदुल्लापुर जूनियर हाई स्कूल में तैनात शिक्षक शान मोहम्मद 42 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह टेंपो में बैठकर विद्यालय जा रहे थे कि अचानक शान मोहम्मद चलते हुए टेंपो से सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने शिक्षक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!