सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान का औचक निरीक्षण विधायक बृजेश यादव के द्वारा किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। निरीक्षण में प्रसव विंग,ओटी कक्ष,एन बी एस यू, स्वास्थ्य ए टी एम कक्ष ,ए आर वी कक्ष, एक्स रे कक्ष,नेत्र परीक्षण कक्ष,कुष्ठ रोग कक्ष , प्रयोगशाला,औषधि भण्डारण,सीतल श्रृंखला व हास्पिटल प्रांगण का औचक निरीक्षण किया गया जहां साफ सफाई आदि की सुदृढ़ व्यवस्था व ए आर वी की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता पर विधायक के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी की सराहना भी की गई और कहा गया कि ऐसा सुदृढ़ व्यवस्था सदैव रखें ताकि क्षेत्रीय जनमानस उत्तम स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित होते रहें।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

