रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो महिलाओं सहित सात नाम दर्ज पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। रंजिश के चलते घर में घुस कर मार पीट करने के मामले में दो महिलाओं समेत सात नामजद और पांच छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर गढ़ी निवासी आदेश पत्नी संजू उर्फ संजय का कहना है कि 23 नवंबर की रात करीब सात बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर के बाहर गालियां दे रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपित लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और पीटना शुरू कर दिया। पुत्र आदेश, सागर व अन्य परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसका कहना है कि पहले भी उसकी ओर से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी के चलते उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर मुकेश, धर्मवीर, अरुण, अरुण की पत्नी, धर्मवीर की पत्नी, अजीत, प्रकाश और पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना था कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

