विशेष सघन पुनरीक्षण “एसआईआर” अभियान में तेजी लाने के लिए तहसील प्रशासन की अंगूठी पहल।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विशेष सघन पुनरीक्षण “एसआईआर” अभियान में तेजी लाने के लिए तहसील प्रशासन ने अब बूथ लेवल ऑफिसर “बीएलओ” को सीधे प्रोत्साहन देने की अनूठी पहल की है। जिसके तहत तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला द्वारा बीएलओ को गणना प्रपत्रों की सबसे पहले ऑनलाइन फीडिंग करने पर तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बीएलओ सतेंद्र कुमार एवं बीएलओ लक्ष्मण प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में गतिशील विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य बेहतर ढंग से किया। इन्होंने सत प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को वितरण किया और शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा कराया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!