बिसौली मुंसिफ कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अदालत परिसर में हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। मुंसिफ कोर्ट बिसौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अदालत परिसर में हुआ। जिसमें 210 मामलों का निस्तारण किया गया, एवं 33080 रूपये के अर्थदंड की वसूली की गई।
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश पंकज कुमार पांडे द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। न्यायाधीश श्री पांडे ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के अदालतों में चल रहे लंबित केसों के निपटारे के लिए आयोजित की जाती है जिसमें दोनों पक्ष आपस में समझौता कर कई – कई सालों से चले आ रहे मामलों को निपटाते हैं। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 810 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। जिनमें से 210 मामलों का निस्तारण किया गया एवं 33080 रुपए के अर्थ दंड की वसूली की गई।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!