तीव्र गति से आ रही कार ने ई- रिक्शा में मारी जबरदस्त टक्कर महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के भवानीपुर रोड पर तीव्र गति से आ रही कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें
ई-रिक्शा में सवार तीन महिला एक 10 वर्षीय बच्चा सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
एक ही परिवार के ई-रिक्शा से बैठकर ग्राम चमनपुरा जा रहे थे तभी पीछे से कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा चालक मजहर अली मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद, नसीम बानो मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर अपनी दो बेटी सहरीन बानो और जेबा व एक नवासा सुबहान 10 वर्ष सहित सभी घायलों को सहसवान सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी सहसवान पहुंचाया
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

