एसपी देहात ने किया कोल्हाई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एस पी देहात हृदेश कठेरिया ने मुजरिया थाना कार्यालय जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित कोल्हाई पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए जनता से पुलिस के सहयोग की अपील की।अच्छे कार्य के लिए स्टाफ की सराहना की।
मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से थाना कार्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया साथ ही कोल्हाई स्थित बूथ पुलिस चेक पोस्ट को पुलिस चौकी का दर्जा मिलते ही चौकी का निर्माण पूर्ण कराया गया।चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह को घोषित किया
बुधवार को कार्यालय एवं कोल्हाई स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया द्वारा किया गया।उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित ग्राम प्रधानों,जन समुदाय को पुलिस के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाया जा रहा है।
एस पी देहात ने कहा कि कोल्हाई में हाइवे किनारे चौकी की आवश्यकता को देखते हुए निर्णय लिया गया,चौकी पर पुलिस की तैनाती रहेगी ।
एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया,क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह ने मुजरिया पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बेहतर पुलिस प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। साथी पुलिस चौकी का उद्घाटन करने के बाद थाना मुजरिया परिसर में गार्ड्स ने सलामी दी तथा कार्यालय एवं मलखाना तथा अन्य पटल भी देखे गए थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा ग्रामीण आगंतुकों को बैठने के लिए बनाई गई व्यवस्था परिषद को टीन सेट का भी उद्घाटन किया साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक की ओर से जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था रही
प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के मुजरिया थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करते ही परिसर की साफ सफाई,कार्यालय जीर्णोद्धार,फरियादियों के लिए टीन शेड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को जनसमुदाय के सहयोग से बहुत जल्दी पूर्ण कराने की सराहना की गई।इस अवसर पर उप निरिक्षक योगराज सिंह, रामवीर सिंह, बच्चू सिंह, उमेश कुमार, सुरेश कुमार सहित हेड मोहरिर्र अनिरुद्ध कुमार, हेड कांस्टेवल ललित कुमार , कॉस्टेवल शोभित चौधरी, मुकेश कुमार, सहित सभी थाना स्टॉफ मौजूद रहा सभी का सहयोग कार्यक्रम मे रहा
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह,जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया उर्फ़ राजेश कुमार सिंह , कुबेन्द्र सिंह प्रदीप तिवारी, योगेश तोमर पूर्व प्रधान ,श्यौराज सिंह,,हेमंत गुप्ता ,अतुल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,उपदेश चौहान, के पी सिंह,सहित सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य सदस्य एवं पुलिस के सहयोगी नागरिक उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!