बिहार में महिला डॉक्टर के साथ मुख्यमंत्री द्वारा की गई बदसलूकी पर कड़ा विरोध।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ । पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिनांक 15 December 2025 को पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब/नकाब जबरन खींचने की घटना की कड़ी निंदा की है।

हाफिज इरफान ने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन किया गया। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ‘यह घटना देश की हर महिला के सम्मान पर हमला है। किसी भी महिला के पहनावे या धार्मिक पहचान के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है, चाहे वह व्यक्ति कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो।
हाफिज इरफान ने राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित महिला और देश की जनता से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!