उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद पर एडवोकेट शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद पर एड. शिव किशोर गौड़ ने बिसौली मुंसिफ कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए पोस्टर व कैलेंडर जैसी प्रचार सामग्री भी वितरित की। शुक्रवार को चेयरमैन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रत्याशी सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश शिव किशोर गौड़ ने बिसौली मुंसिफ कोर्ट पहुंचकर न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से मुलाकात की। श्री गौड़ ने व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भेंट कर उनका आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रभावी भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान राम शरण शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, प्रवीण शर्मा, एजाज खां, दिग्विजय शर्मा, सौरभ शर्मा, अब्दुल हसन, बलवीर मिश्रा, रामलखन, पन्नालाल, अंसार अली, अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, चौधरी विजय सिंह, सतेंद्र शर्मा, राजकुमार पाल, अनिल सक्सेना, शोभित सक्सेना, तसलीम इदरीसी, कौशल सक्सेना, अभिषेक माथुर, अज़ीम, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!