ट्रॉली चोरी की नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई,आरोपी दे रहा है खुलेआम धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

उघैती,बदायूं। ट्रॉली चोरी के मामले से नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।पीड़ित ने परेशान होकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बघौली का है।गांव निवासी मुनेंद्र पुत्र मेवाराम ने पुलिस को दी गई नामजद तहरीर में बताया कि उसकी ट्राली खेत पर खड़ी थी।जिसे गांव के ही एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी कर ली।जिसकी पीड़ित ने नामजद तहरीर को देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस को नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने एक महीने का अधिक समय बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने थक हार कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई कर ट्राली वापस दिलाने की मांग की है।वहीं इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि आरोपी खुलेआम पीड़ित को धमकी दे रहा है।वायरल ऑडियो में आरोपी यह कहा रहा है कि रुपए चाहे कितनी भी खर्च हो जाए लेकिन ट्राली तुझे वापस नहीं दी जाएगी। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।बरहाल वायरल ऑडियो कि हम पुष्टि नहीं करते।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!