विकलांग की पत्नी के साथ गांव के ही तीन लोगों ने की छेड़खानी गाली गलौज व मारपीट, पीड़िता ने पुलिस क्षेत्रधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम रेलई माधोपुर में शनिवार को अपने घर के दरवाजे पर सबीना पत्नी हसीमुद्दीन झाड़ू व साफ सफाई का कार्य कर रही थी तभी सबीना पत्नी हसीमुद्दीन के ही गांव का वसीम पुत्र निसार, असवर पुत्र निसार, अशरफ पुत्र निसार, तीनों भाई एक राय होकर आए और आते ही बाइक रोक कर सबीना को बुरी नीयत से पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए खींचतान करने लगे तथा ओर कहने लगे कि तू तो विकलांग की पत्नी है तुझे तो हम सबक सिखाएंगे प्रार्थी सबीना जब अपने बचाव के लिए चिल्लाई तो सबीना की जेठानी परवीन व जरीना ने आकर उसे बचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी और इसी बीच मुल्जिमानों के ही अन्य पारिवार के लोग एक राय होकर हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए और उन लोगों की मारपीट करनी शुरू कर दी और इसी मार्केट में उन लोगों ने प्रार्थना सवीना व उसकी जेठानी आदि के कपड़े भी फाड़ दिए तब तक आवाज सुनकर मौके पर गांव के आसपास के लोग आ गए जिन्हें देखकर हमलावर अपनी बाइक UP 14 C 5506 को मौके पर ही छोड़कर आइंदा देख लेने की धमकी देते हुए चले गए
इसकी शिकायत पीड़िता में थाना कोतवाली सहसवान में दी थी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और मुल्जिमान खुलेआम घूम रहे हैं वीरता सबीना पत्नी हसीमुद्दीन ने सोमवार को पुलिस क्षेत्रधिकारी को पत्र देकर कहा खुलेआम घूम रहे मुल्जिमानो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

