इंडियन ऑयल कंपनी जनपद बदायूं की बिक्री अधिकारी द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल कंपनी जनपद बदायूं के विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय द्वारा जनपद के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान जन सुविधाएं यथा निशुल्क हवा, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय आदि की जांच की गई। श्री सहाय ने सुविधाओं की नियमित देखरेख करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। जहां कमियां होंगी उसे जल्द दुरुस्त कराएंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!