बिसौली,बदायूं। बंदरों के उत्पात से नगर के हर क्षेत्र के निवासी परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर में आतंक मचाने वाले बंदरों को पड़कर दूर दराज जंगल में छोड़ने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी जनता की इस परेशानी को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है। कोई भी समस्या को सुनने को तैयार नहीं है। इधर स्कूल जाते समय रास्ते में बंदर बच्चों के हाथ से किताबें तक छीन लेते हैं। कई बार तो महिलाओं और बच्चों को काटने की भी शिकायतें आई हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों को जनता की समस्या पर गंभीरता से विचार कर समाधान करना चाहिए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

