ठंड का प्रकोप बढ़ने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने रैन बसेरे व अलाव का निरीक्षण किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। ठंड का प्रकोप बढ़ने पर सोमवार रात नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने रैन बसेरे और विभिन्न स्थानों पर अलावों का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए की सभी जगह व्यवस्थाएं पूरी रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईओ रवि यादव ने सोमवार रात नगर के रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर उन्होंने अलाव भी देखें। जहां लोग अलाव तापते मिले। उनसे बात भी की गई। श्री यादव ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड में गरीबों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई रैन बसेरे का ईओ रवि यादव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में रजिस्टर देखा। वहां मौजूद व्यवस्थापक व कर्मचारियों से बातचीत की। ठंड में कोई व्यक्ति खुले में रात न गुजारे इस पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। ईओ ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में किसी भी निराश्रित को असुविधा न हो इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं अलाव नगर के सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। इस दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

