महिला की हत्या कर लाखों की घर से की लूट।

मुकीम अहमद अंसारी

दातागंज, बदायूं। शुक्रवार बीती रात को अकेले घर में सो रही एक महिला की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। और लाखों रुपए की लूट कर मौके से फरार हो गई सुबह सूचना परिजनों को मिली और परिजनों में कोहराम मच गया उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पापड़ हम्जापुर में शुक्रवार बीती रात घर में सो रही बर्तन व्यापारी राम अवतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी उम्र 55 वर्ष की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के दौरान हत्यारे घर से नगद रुपए और आभूषण लूट कर ले गए। शनिवार सुबह उनका शव बेड पर पड़ा पाया गया इस बरदास से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया की राम अवतार गुप्ता गांव गांव जाकर बर्तन की दुकान लगाते हैं और गिरवी गांठ का काम भी करते हैं उनकी चार बेटियां हैं सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। जिस समय यह घटना घटी उसे समय महिला घर में अकेली थी और राम अवतार काम के बाहर गये थे वही बताया गया था कि बीती रात को मृतक महिला की बेटी के घर पर जन्मदिन का उत्सव चल रहा था और उनका नाती उनको रात में घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद सुबह कमरे में बेड पर उनका शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र कुमार, दातागंज क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी और अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण किया और परिजनों से पूरी घटना की बात की। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीम गठित कर जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहा है वहीं पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!