शनिवार को इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश पर नगर में जुलूस ए मौला ए कायनात निकाला गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। शनिवार को इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश पर नगर में जुलूस ए मौला ए कायनात निकाला गया। जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया और या अली के नारे लगाए।
मोहल्ला शीशमहल गुड्डू खां के मकान से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में खाने ए काबा, मदीना, नज़फ एवं मौला अली की जुल्फिकार आदि झाकियां शामिल थी। जुलूस को संबोधित करते हुए जुबैर आलम ने कहा कि हजरत अली की शिक्षाएं इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं, जिन पर अमल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। जुलूस परंपरागत रास्तों से होता हुआ अपने गंतव्य तक पहुंचा, जहां फातिहा पढ़ी गई। अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान असरार एंड शब्बर पार्टी ने कब्बाली पेश कर जुलूस की रौनक बढ़ा दी। इस अवसर पर जुबैर आलम खां, मशहूद खां हमदम, अभीक्ष पाठक आहत, मेहर खान, एड पच्चू मियां, असलम सैफी, कासिम खान, सालिम खान, आसिम खान, शानू मदारी, सूफ़ी मुकीद, अद्दा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

