महिला समृद्धि का संयुक्त रूप से वार्षिक चार्टर अधिवेशन नगर के मधुबन बैंकट हॉल में आयोजित किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली स्टार्स और जायंट्स महिला समृद्धि का संयुक्त रूप से वार्षिक चार्टर अधिवेशन नगर के मधुवन बैंकट हाल में आयोजित किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके तहत बिसौली स्टार्स के नवीन अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति सौरभ गुप्ता को और महिला समृद्धि की नवीन अध्यक्षा‌ कंचन सक्सेना को शपथ दिलाई गई। यूनिट 16 के डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने दोनों ग्रुपों के कमेटी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। चंदौसी से आईं हुईं विशिष्ट अतिथि सुधा चौधरी ने दोनों ग्रुपों को बधाई दी और उन्हें लगातार सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक मनोज माहेश्वरी को “जीवन रक्षक सम्मान” दिया गया। नगर के प्रमुख समाजसेवी मनोज कुमार टाटा को “समाज सेवा रक्षक” की उपाधि से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि प्रवीन अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया। बिसौली स्टार्स के निवर्तमान अध्यक्ष साहू सावेन्द्र ने नगर के अग्रवाल सभा, सर्राफा मंडल, किराना मंडल, कैमिस्ट एसोसिएशन, बार एसोसिएशन और सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान करके आभार व्यक्त किया। महिला समृद्धि की निवर्तमान अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने लकी ड्रा और पंक्चुअलिटी के पुरस्कार वितरण कर धमाल मचा दिया। इस दौरान ग्रुप से नितिन गुप्ता एवं रुपम गुप्ता को फेडरेशन आफिसर चुना गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!