सीएमओ ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सीएमओ डा. रामेश्वर मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की दुर्दशा देख कड़ी नाराजगी जताई।
बुधवार को सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सेवाओं की स्थिति जानने पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को प्राथमिकता के आधार पर पहले भर्ती किया जाए, उसके बाद सभी आवश्यक जांच व इलाज सुनिश्चित किया जाए। सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव कराना शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आशाओं को निर्देश दिए कि वह गर्भवती महिलाओं को निजी अथवा आयुष अस्पतालों में ले जाने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव के लिए प्रेरित करें। सीएमओ ने ओपीडी, लेबर रूम, लैब, वार्ड और दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!