विद्युत उपकेंद्र मशीनों में बदलाव को लेकर विद्युत विभाग की ओर से 10 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर के विद्युत उपकेंद्र में दूसरे चरण में कुछ मशीनों के बदलाव को लेकर विद्युत विभाग की ओर से 10 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की गई है। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मशीनों को बदलने के कार्य को पूरा होते ही जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश रहेगी। उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वे जरूरी कार्यों को समय से पूर्व ही कर लें।
33/11के.वी. विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर स्थापित पुरानी वी.सी.बी. बदलने का कार्य कराया जाएगा। एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस कारण उपकेंद्र की सप्लाई शनिवार सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित 11 के.वी. फीटर बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड, साहू रामलखन कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से सायं 6:00 बजे तक पूर्णता बंद रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि पुरानी वी.सी.बी. काफी जर्जर हो गई थी। इससे आए दिन तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने बताया कि नई वी.सी.बी. लग जाने से लोगों को निर्धारित समय पर निर्बाध आपूर्ति मिलती रहेगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!