ट्रक ने मारी बाइक सवार युवक को टक्कर।

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर/बदायूं। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक रोड किनारे खंती में लगे खंभे से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कस्बा अलापुर वार्ड नंबर 3 निवासी विकास कस्बा जगत से अपने घर कस्बा अलापुर आ रहा था तभी म्याऊं की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कस्बे के नखासा बाजार के सामने बाइक सवार विकास को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास रोड किनारे खंती में गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई बाजार में मौजूद लोग भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक को पकड़ लिया पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया था घायल युवक को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!