उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण के मतदान के दूसरे और अंतिम दिन 241 अधिवक्ताओं में से 226 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण के मतदान के दूसरे और अंतिम दिन 241 अधिवक्ताओं में से 226 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर वकीलों में गजब का उत्साह नजर आया। बिसौली मुंसिफ कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट/ पीठासीन अधिकारी पंकज पाण्डेय की देख – रेख में मतदान कराया गया।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव करने के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। दिनभर मतदान केंद्र के बाहर अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर के समय अधिक भीड़ रही। पीठासीन अधिकारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि कुल 241 अधिवक्ताओं में से शुक्रवार पहले दिन 121 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शनिवार दूसरे दिन 105 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए न्यायालय परिसर में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!