बिसौली,बदायूं। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने किबाड़ तोड़कर फंदे से लटक रहे शव को उतारा। घटना की नगर में काफी चर्चा है।
नगर के दबतोरी रोड साई विहार कॉलोनी में कृष्ण कुमार का परिवार रहता है। उनके दो बेटे हैँ। बताते हैँ कि घर में काफी समय से कलह चल रही थी। आज सोमवार बारह बजे घर में चल रही कलह के दौरान कृष्ण कुमार का बड़ा पुत्र 23 वर्षीय चमन कमरे में घुस गया और कीबाड़ अंदर से बंद कर ली। यह देखकर उसकी माँ फूलवती चिल्लाने लगी। उसने किबाड़ खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। थकहार कर स्वजनों ने 108 न. को फोन कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर कीबाड़ तोड़ी तो सचिन अपनी माँ की साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल ले आई। वहां डॉक्टर्स ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक मूल रूप से ग्राम मिठामई का रहने वाला था और खेतिबाड़ी करता था।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

