विद्युत विभाग द्वारा नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विद्युत विभाग द्वारा नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। जिसके चलते दूसरे दिन 85 उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं।

उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया की स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नगर में अलग – अलग टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने एक वार्ता में कहा कि अभियान चलाकर प्रत्येक उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक शिकायतों की गुंजाइश समाप्त हो जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की खूबियां बताई और उनका संशय दूर किया। श्री कुरैशी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिलिंग कर्मचारियों के आने का इंतजार भी नहीं करना होगा बल्कि उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर ही बिल पहुंचेगा। इस दौरान कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, राजू यादव मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!