जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक वित्तीय वर्ष 2025.26 में 37 बाल विवाह रोके गये

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। कलेक्ट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में बैठक में मिशन वात्सल्य योनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड सामान्य स्पॉन्सरशिप बाल विवाह 1098 चाइल्ड लाइन पी0एम0केयर बाल तस्करी बाल श्रम उन्मूलन बाल भिक्षावृत्ति पर मिशन वात्सल्य योजनान्तगर्त योजनओं पर चर्चा की गयी।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के तहत 89 को लाभ दिया गया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में 319 को लाभ दिया गया वहीं स्पॉन्सरशिप योजना जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025.26 में 154 बच्चों को लाभ दिया गया है तथा पीएम केयर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को लाभ दिया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्रों तक पहुंचाने तथा बाल सेवा योजना तथा स्पॉन्शरशिप के लम्बित ऑवदन पत्रों का अगली बैठक होने से पूर्व निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। बाल कल्याण समिति के लम्वित वादों का निस्तारण करते हुये शेष सदस्यों हतु निदेशालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये गये तथा किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में कहा कि दायरे से ज्यादा निस्तारण करने के निर्देश दिये गयें। बाल संरक्षण सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये। बाल विवाह के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025.26 में कुल 59 बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुयी थी जिसमें 37 बाल विवाह बाल सरंक्षण इकाई बाल कल्याण समिति, ए0एच0टी0 थाना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रोके गये है तथा 18 बाल विवाह की सूचना गलत पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बाल विवाह के 37 प्रकरणो पर फॉलोअप कराये जाने के साथ फॉलोअप की स्थिति तैयार कर अगामी बैठक में प्रस्तुत की जाने के निर्देश दिये गये। समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारीयों को ब्लाक बाल संरक्षण समिति तथा समस्त अधिशासी अधिकारी को वार्ड बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर बैठक की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार अपर जिलाधिकारी (प्र0) बदायूँ जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी, बदायूँ मुख्य चिकित्साधिकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहायक श्रम आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक जिला क्रीडा अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बदायूँ अध्यक्ष-सदस्य बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठक, सविता मालपाणी संरक्षण अधिकारी एन0आई0सी रवि कुमार संरक्षण अधिकारी आई0सी प्रीती कौशल, इन्द्रपाल सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष ए0एच0टी0 एच0ई0डब्लू जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य सेन्टर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा सहित जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!