नगर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च गस्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों,युवाओ और वयपारियो षड्यंत्र संवाद किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!