होली का बाजार हुआ गुलज़ार बाजार में रंग बिरंगी पिचकारिया हर्बल गुलाल स्प्रे कलर बच्चों के तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर में इन दिनों होली का बाजार पूरी तरह सज चुका है। बाजार में रंग बिरंगी पिचकरिया हर्बल गुलाल, स्प्रे कलर बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकरिया और तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को खास अंदाज में सजाया है। दुकानदारों का कहना है कि लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते इस बार केमिकल युक्त रंगों के बजाय हर्बल और प्राकृतिक गुलाल की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग होली के लिए विशेष कपड़े व टी शर्ट भी खरीद रहे हैं। जबकि पहले होली खेलने के लिए पुराने कपड़ों का उपयोग किया जाता था। होली को लेकर हर तरफ रंग, अबीर, पिचकारी की दुकानें सज गई हैं बाजार में रंग का परवान चढ़ने लगा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

