होलिका दहन से पहले कुछ शरारती युवकों द्वारा लकड़ी की टाल से लकड़ी उठाकर होली में डाल दी।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर के मोहल्ला होली चौक में होलिका दहन से पहले कुछ शरारती युवकों द्वारा पास की एक लकड़ी की टाल से लकड़ी उठाकर होली में डाल दी गई। टाल मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होली से लकड़ी हटवाई और संबंधित युवकों को फटकार लगाई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने बुधवार सुबह विरोध जताते हुए काफी देर तक होलिका दहन नहीं होने दिया और स्थल पर हंगामा किया। बाद में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समझाकर मामला शांत कराया, तब सुबह करीब साढ़े छह बजे होलिका दहन संपन्न हुआ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!