कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सोमवार को सत्रांत दिवस पर मेगा पीटीएम व सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सोमवार को सत्रांत दिवस पर मेगा पीटीएम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को व पूरे वर्ष भर 212 दिन उपस्थित रहे छात्र-छात्राओं को अतिथि रमेश पाल यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू के द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में नीलम ने प्रथम स्थान दीक्षा ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में सचिन ने प्रथम स्थान नीलम ने द्वितीय व विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 6 में ललित यादव ने प्रथम स्थान पीयूष यादव ने द्वितीय स्थान व देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च महीने में शत प्रतिशत उपस्थिति देने वाले 139 छात्र छात्राओं को रोटेरियन अनमोल गर्ग द्वारा भेजे गए पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 18 छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा उपस्थिति रही।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!