बिसौली,बदायूं। संविलियन विद्यालय बंजरिया में सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिका पूनम लता सक्सैना को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख ओम किशन, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ.प्र. मनोज कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक आशुतोष मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से हर संभव मदद की जायेगी। ब्लाक प्रमुख ओम किशन ने कहा कि बंजरिया विद्यालय मेरे हृदय में बसता है। मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार सिंह, मलखान सिंह, मनोज कुमार सिंह, एआरपी दीपक रस्तोगी, पूर्व प्रधान महवीर गिरि, पूनम लता सक्सैना आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओ को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। अन्त में प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन व शिक्षक संविलियन विद्यालय बंजरिया मनोज कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राम बाबू सक्सेना, अनोखे लाल सक्सेना, घनश्याम शर्मा, गगन चन्द्र गुप्ता, चन्द्रमुखी, संतोष सक्सैना, विनेश शर्मा, प्रेमनरायण शर्मा, जगपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अजयपाल यादव, कैलाश यादव, रामवेटी, रचित, भूरी देवी, भुवनेश गोविल, अबधेश, आयोग गोयल, सुचिका, सरस्वती, सरोज, तृप्ती, नेहा शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं, अभिभावक, ग्रामवासी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

