नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने नाम नहीं ले रही।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!