बार एसोसिएशन के वर्षिक चुनाव में नरेंद्र गोपाल सकसेना अध्यक्ष एवं सोमवीर सिंह महासचिव चुने गए।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नरेंद्र गोपाल सक्सेना अध्यक्ष और सोमवीर सिंह महासचिव चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेकपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 132 वैध मतों में से 129 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर नरेंद्र गोपाल सक्सेना को 79 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अतर सिंह शाक्य को 39 और रुकुम सिंह यादव को 10 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। नरेंद्र गोपाल सक्सेना को 40 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
महासचिव पद के लिए सोमवीर सिंह ने 78 मत प्राप्त किए, जबकि धर्मेंद्र पाठक को 50 मत मिले। इस पद पर भी एक मत निरस्त हुआ। सह सचिव प्रशासन पद पर शिवम कश्यप को 78 और पिंकी सक्सेना को 51 मत प्राप्त हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र गोपाल सक्सेना और महासचिव सोमवीर सिंह ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रवींद्र नारायण सक्सेना, सैयद जावेद इकबाल नकवी, भगवान सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष नेम सिंह यादव, आदेश बाबू गुप्ता, संदीप सक्सेना, शमशुल इस्लाम, शाहिद जमां, धर्मेंद्र यादव, विक्रम सक्सेना, हरेंद्र सिंह यादव, मजाहिर अली, सतीश यादव, लोकेश यादव और अभय सिन्हा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!