सहसवान में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ बदमाशों ने की ठगी महिला के कानों से सोने के कुंडल उतरवाए और लेकर हो गए फरार।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सोमवार को ब्लॉक के सामने महिला से दिन दहाड़े की ठगी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी पत्नी भगवती प्रसाद किसी काम से बाजार आई थी इसी दौरान ब्लॉक के सामने दो युवक मिले जिसमें एक के सर पर केप लगा हुआ था इन दोनों ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि हम हरिद्वार से आए हैं यहां कोई नाक कान गले का डॉक्टर है महिला ने कहा यहां तो यही डॉक्टर रामनिवास है यह कहते हुए महिला आगे बढ़ने लगी तभी उन दो युवकों ने फिर से अम्मा हमारी बात सुनो कहकर रोक लिया और बहला-फुसलाकर कर एकांत जगह पर ले गए फिर कहने लगे की अम्मा आप कभी बालाजी के दर्शन करने गई थी अम्मा आओ में आपको भगवान जी के दर्शन कराऊंगा यह कहकर महिला को आंखें बंद करने की बात कहकर महिला के एक-एक कर दोनों कानों से कुंडल उतरवा लिए और रफू चक्कर हो गए जब महिला ने आंखें खोल कर देखा तो दोनों युवक गायब थे तब महिला के होश उड़ गए और वह बदहवास हो गई और रोने लगी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तब महिला ने सब लोगों को आप बीती बताई तभी पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कंगाल में जुट गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

