गुड वर्क करने का पुलिस का नया कारनामा “पुलिस का दिन का गुड वर्क रात का बेड वर्क बना जी का जंजाल”
मुकीम अहमद अंसारी
दिन दोपहर घर से पकड़कर ले गए युवक को तमंचे कारतूस में भेजा जेल
परिजनों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को घर से ले जाते समय युवक की अधिवक्ता के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज सौंपी
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी से गिरफ्तारी की वीडियो सहित न्यायालय में उपस्थित रहने के दिए निर्देश
सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान कोतवाली पुलिस का दिनदहाड़े घर से
पकड़कर ले जाने का मामला पुलिस की गले की हड्डी बन गया पुलिस ने युवक को रात के समय मध्य रात्रि तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान के न्यायालय में जब पेश किया तो उसके अधिवक्ता ने घर से पकड़े गए अभियुक्त राशिद को बेगुनाह बताते हुए सीसीटीवी फुटेज देखकर न्यायालय को बताया कि उपरोक्त राशिद बेगुनाह है उसे तो दिन दोपहर 2:17 पर घर से पकड़ कर लाया गया है। जैसे ही मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट के संज्ञान में अधिवक्ता ने बताया न्यायिक मजिस्ट्रेट का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहसवान को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राशिद की गिरफ्तारी की वीडियो फुटेज सहित न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए जैसे ही मामला थाना कोतवाली पहुंचा पुलिस के हक्के-बक्के उड़ गए पुलिस अब लीपा पोती में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहसवान ने एक पुलिस टीम बनाकर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी हिंडोर निवासी राशिद पुत्र वहीद को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस टीम 6अप्रैल दो बजे के लगभग परिजनों के मुताबिक राशिद के घर पहुंच गई और घर से राशिद को उठा ले गईं। घर से पुलिस जैसे ही राशिद को लेकर चली घर के निकट ही लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में उपरोक्त मामला कैद हो गया सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक 2:17 पर राशिद को पुलिस टीम द्वारा ले जाता हुआ मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया एक ही कैमरे में नहीं अनेक कैमरो में सीसीटीवी मामला कैद हो गया।
पुलिस राशिद पुत्र भी को लेकर थाना कोतवाली ले आई और उसने गुड वर्क बनाने के उद्देश्य से राशिद पुत्र वाहिद को रात्रि 11:00 बजे के लगभग महाबा नदी पुल के पास एक तमंचा दो कारतूस की गिरफ्तारी दिखाकर अपने अभिलेखों में गुड वर्क दर्ज करते हुए अपनी पीठ थपथपा ली।
पुलिस टीम जैसे ही सहसवान न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में बेड वर्क में गिरफ्तार किए गए राशिद पुत्र वहीद को लेकर पहुंची और न्यायालय में पेश किया चर्चा है उसके अधिवक्ता मजहर अली ने माननीय न्यायालय को बताया कि उपरोक्त राशिद तो 6 अप्रैल को दिन दोपहर 2:17 पर पुलिस द्वारा घर से उठाकर लाया गया है जिसका उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी माननीय न्यायालय को दिखाई उन्होंने पुलिस द्वारा तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए राशिद का मामला झूठ बताते हुए माननीय न्यायालय से गुहार लगाई की पुलिस से राशिद को गिरफ्तार किए गए समय की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जाए जिस पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से संज्ञान लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सहसवान को राशिद पुत्र वहीद की तमंचे के साथ की गई गिरफ्तारी की वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने तथा वीडियो फोटो सहित न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
मामला जैसे ही थाना कोतवाली पुलिस पहुंचा पुलिस हककी बक्की रह गई पुलिस मामले को दबाने में जुट गई है उपरोक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

