उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 टीम द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने नई आपराधिक कानूनों, न्याय प्रक्रिया और अपराधों से बचाव की जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया और उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में कैसे तुरंत प्रतिक्रिया देनी है। महिला कांस्टेबल कृष्ण ने 1090, 112 और 181 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल कृष्ण महिला कांस्टेबल लक्ष्मी आदि उपस्थित रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

