बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरों को देखते हुए सघन फॉगिंग अभियान चलाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देशानुसार संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरें को देखते हुए पालिका द्वारा सघन फॉगिंग अभियान चलाया गया।
नगर पालिका ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर रोकथाम के लिए नगर की गलियों और मोहल्लों में फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि नगर में नियमित रूप से फॉगिंग हो रही है। साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। वही विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वह अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!