बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किल बढ़ाई सुबह- शाम सर्दी, दोपहर में गर्मी, के कारण वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह शाम की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मनोज माहेश्वरी ने कहा कि बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से संक्रमण जल्दी फैलता है।
रविवार को नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी ने एक वार्ता में कहा कि इस समय वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं। वहीं बच्चों में खांसी, जुकाम और दस्त की समस्या अधिक हो रही हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस मौसम में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। सुबह शाम हल्की ठंड से बचाव करें। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहने और मच्छरों से बचाव के उपाय करें। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों के पनपना का मुख्य कारण है। साथ ही कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज और सावधानी ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!