गांव खेड़ादास में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ादास में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर गांव में बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ट नेता सतीश प्रेमी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के संविधान को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाई। इधर शोभायात्रा में लोग हाथों में झंडा उठाएं संविधान निर्माता को चाहने वालें युवा जय भीम और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर योगेश प्रधान जी, नरेश, सागर बाबू, संजू, ब्रजकिशोर, विमल, विक्रम, गिरराज, इंद्रजीत, ब्रह्मचारी, सियाराम मास्टर, प्रेमसिंह, सरदार जी, रमेश, जोगेंद्र, अनुज, जीतू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!