शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक और व्यापारियों के बीच हुआ समझौता सफाई कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त शनिवार से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। ट्रैक्टर चालक से मारपीट के विरोध में सफाई करने का कार्य बहिष्कार के चलते शुक्रवार को कुछ सभ्रांत व्यक्तियों द्वारा व्यापारी एवं सफाई कर्मियों के बीच वार्ता कर दोनों पक्षों की ओर से कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की बात करते हुए सफाई कर्मियों ने अपनी यूनियन द्वारा चल रही हड़ताल को वापस लेते हुए सभी सफाई कर्मी काम पर लौटे
सहसवान दो दिन पहले ट्रैक्टर ट्राली सफाई यूनियन कर्मचारी ड्राइवर समीर ऊर्फ भूरा गांव प्रीतम नगर निवासी के साथ व्यापारी अमर कुछ अन्य व्यापारी के साथ हुई मारपीट का फैसला सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं नगर के व्यापारीयों ने आपसी समझौता हुआ। सफाई कर्मी शनिवार से लौटेंगे काम पर हड़ताल के चलते नगर में हर तरफ सड़कों पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर गंदगी से पटा सहसवान नगर।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!