बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे विषमकालीन प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को गुरुवार को भी प्रशिक्षण दिया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 4 से कक्षा 8 में आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी, रंगोली मंडेला आर्ट प्रशिक्षण दिए गए। सभी परीक्षण कक्षाएं विद्यालय की शिक्षिका कविता कथूरिया तथा रोमा कपूर निर्देशन में सिखाए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों से बहुत ही अच्छे अच्छे कार्ड आर्ट एवं क्राफ्ट के उपयोगी साज सज्जा के सामान एंव किले मॉडलिंग में शिवलिंग शिवजी गणेश जी विभिन्न प्रकार के फूल एवं फल गुलदस्ते, मेहंदी में सुंदर-सुंदर आकृतियाँ तथा नमूने बनवाए गए।मेहंदी भारतीय संस्कृति, प्रेम और उत्सव का प्रतीक है। तथा कुकिंग में सैंडविच, पापड़ी चा, खसखस शेक बनवाए। छात्र-छात्राओं में अभिउदय पाठक, आदित्य यादव, अन्या सक्सेना, आराध्या यादव, आस्था राजपूत, अथर्व पाराशरी, गौरी चौहान, हर्ष चौधरी, हर्ष सिंह, हितेश गुप्ता, कर्तव्य सक्सेना, काव्यांश गौर माधव शर्मा, लव शर्मा, जैद आलम मोनिका पाल, माधव शर्मा, नंदिनी गौतम, राघव पाठक, सक्षम उपाध्याय, श्रद्धा कश्यप, उत्कर्ष यादव, शुभ परमंस, विधि मिश्रा, विधि वार्ष्णेय, अभय सिंह, अभय यादव, अभिनव तिवारी, अनुष्का पाठक, इरफा, गुलफाम, आर्यांश तिवारी, अरशद अली, कोमल यादव, माही गुप्ता, पल्लवी सक्सेना, पारुल प्रजापति, राधिका राठौर, सलोनी गोस्वामी, शाजिया खान, साने अली, शिवांशु प्रताप सिंह, उदित यादव, युविका शंखधार, आरिश खान, अभिनव चौधरी, पवन, प्रियांशु, सपना पाल, भव्य वार्ष्णेय आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

