मेंथा कारोबारी भाइयों की जहरीली गैस से मौत, कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मृतकों के परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्ति की ।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। मेंथा कारोबारी भाइयों की जहरीली गैस से मौत की खबर मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव एवं जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से फोन पर वार्ता कर मृतकों के परिजनों को तत्काल मृतक आश्रितों से मिलकर कृषक दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन देने के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दिलवाने की मांग की। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मेंथा कारोबारी बट्टू सिंह के दो बेटों जयवीर यादव एवं राजेश यादव की मौत मेंथा टंकी की सफाई के दौरान हो गई थी। इस दौरान बेहोश हुए उनके तीसरे बेटे मनवीर यादव का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। इतनी दुखद त्रासद घटना से दुखी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला सचिव राजीव पटेल, सुरेंद्र सिंह आदि के साथ सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने मृतकों के आवास पर गए।उन्होंने मृतकों के पिता बट्टू सिंह एवं अन्य परिजनों का दुःख साझा किया। उन्हें ढांढ़स बंधाया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

