डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, सहसवान में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 6 सेमी की विशाल मूत्राशय की पथरी का सफल ऑपरेशन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत एक 25 वर्षीय युवक की लगभग 5.8 सेंटीमीटर (लगभग 6 सेमी) आकार की विशाल मूत्राशय की पथरी का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी और बड़ी राहत प्रदान की गई।

मरीज लंबे समय से पेशाब करने में कठिनाई, दर्द, बार-बार संक्रमण तथा अन्य मूत्र संबंधी समस्याओं से परेशान था। जांच के दौरान एक्स-रे में मूत्राशय में लगभग 5.8 सेंटीमीटर आकार की विशाल पथरी पाई गई। सभी आवश्यक जांचों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

इस जटिल यूरोलॉजी सर्जरी का सफल संचालन डॉ. महेश त्रिपाठी (एम.एस., एम.सीएच., यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन, गोल्ड मेडलिस्ट) ने किया। ऑपरेशन के दौरान मूत्राशय से लगभग 5.8 सेंटीमीटर (लगभग 6 सेमी) की विशाल पथरी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। संपूर्ण सर्जरी के दौरान बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. फ़ाएज़ खान (एम.डी. एनेस्थीसिया) द्वारा सुरक्षित एवं प्रभावी एनेस्थीसिया प्रबंधन किया गया, जिससे ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्तमान में मरीज स्वस्थ है तथा तेजी से रिकवरी कर रहा है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया, जिससे मरीज एवं उसके परिवार को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ उपचार बिना किसी आर्थिक बोझ के उपलब्ध हो सका। उन्होंने कहा कि डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल का उद्देश्य सहसवान एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। अस्पताल में आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा जटिल यूरोलॉजी सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

डॉ. महेश त्रिपाठी ने बताया कि किडनी या मूत्राशय की पथरी का समय पर उपचार न कराने पर संक्रमण, पेशाब रुकना, बार-बार मूत्र संक्रमण तथा किडनी को नुकसान जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए।

डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, सहसवान में किडनी स्टोन मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट रोग, मूत्र मार्ग की बीमारियों एवं अन्य यूरोलॉजी संबंधी रोगों का आधुनिक तकनीकों द्वारा सफल उपचार किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे अब क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता लगातार कम हो रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!