सहसवान: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का पहली बार शहबाजपुर पुलिस चौकी पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री आदिल सैफी कादरी ने प्रदेश उपाध्यक्ष को पटका पहनाकर सम्मानित किया, वहीं जहीर अहमद ने उन्हें पगड़ी भेंट की। इस दौरान पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सलमान हैदर पुत्तन, आजाद, मनीष माहेश्वरी, अनुराग दीक्षित और इशरत सैफी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश यादव का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

