सहसवान नगर पालिका: जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी को अस्थाई रूप से किया अधिकृत

मुकीम अहमद अंसारी

दो माह से बकाया वेतन न मिलने से पालिका कर्मियों एवं सफाई कर्मियों में था आक्रोश

 

वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों ने 8 तारीख से कमरों को हड़ताल की दी थी धमकी, कर्मचारियों में खुशी का जश्न

 

सहसवान, बदायूं। शासन के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी अवनीश राय ने सहसवान नगर पालिका परिषद के लिए नगर पालिका परिषद उझानी के अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी को अधिकृत किया है इसके अतिरिक्त मढ़ी सैनी नगर पंचायत दहगवां का भी अतिरिक्त कार्य भार देखेंगे।

ज्ञात रहे नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार का शासन द्वारा एक मई को गंगा घाट जनपद उन्नाव स्थानांतरण कर दिया था उनके स्थानांतरण के बाद नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण शासन से किसी भी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई जिसके कारण सफाई कर्मचारियों पालिका कर्मचारी का बीते दो माह का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा था। सफाई कर्मियों ने बीते दिनों जिला अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी सहसवान को ज्ञापन देकर 7 जुलाई तक वेतन भुगतान न होने के कारण 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल की धमकी दी थी।

वहीं अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी जहां जारी नहीं हो पा रहे हैं वही रूटीन के कार्य भी पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हैं।

जिला अधिकारी ने बीते 33 दिन से नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी के चल रहे खाली पद पर शासन से निर्देश के बाद पत्रांक संख्या 752/21/वी/2026 दिनांक 2 जुलाई 2026 को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद उझानी अधिकारी मढ़ी सैनी को शासकीय कार्य एवं जनहित में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सहसवान नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर रूटीन कार्य प्रशासनिक कार्यों एवं कार्मिकों का वेतन आहरण किए जाने हेतु अधिकृत किया है इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी नगर पंचायत दहगवां का भी कार्य देखेंगे।

नगर पालिका परिषद सहसवान में अधिशासी अधिकारी के पद पर अस्थाई नियुक्ति हो जाने के कारण कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं क्षेत्र की जनता ने भी राहत की सांस ली है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!