उल्लंघन करने पर होम क्वॉरेंटाइन किये लोगो पर मुकदमा दर्ज

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। दूसरे राज्यों से लौटने के बाद होम क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के बाहर घूमने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम के निर्देश पर पंचायत सचिव ने 2 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं निगरानी समितियों को होम क्वॉरेंटाइन कराए गए लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए है। बताते चलें कि विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अब तक 731 प्रवासी मजदूर घरो लौट चुके है। जिन्हें प्रशासन द्वारा होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। बीते सप्ताह क्षेत्र के ग्राम शहरी में दर्जनों लोग महाराष्ट्र व हिमांचल प्रदेश से लौटे है। जिन्हें घरों में क्वॉरेंटाइन कराया गया था किंतु प्रशासनिक निर्देशों का कुछ लोग उल्लंघन करते हुए गांव में घूमते हुए पाए गए जिनकी शिकायत निगरानी समिति द्वारा किए जाने के बाद उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान के निर्देश पर पंचायत सचिव संजय वर्मा ने कोतवाली बदोसराय में मोहम्मद इरफान व मोहम्मद अतीक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया है कि निगरानी समिति की शिकायत पर जांच में सही पाए गए पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

Don`t copy text!