सहसवान में मेंथा व्यापारी का ड्राइवर हुआ साइबर ठगी का शिकार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। डार्लिंग रोड स्थित प्रमोद फील्ड के सामने मेंथा व्यापारी के ड्राइवर पुष्पेंद्र को सोमवार को अज्ञात मोबाइल नंबर
9752544798 से कॉल आई पुष्पेंद्र को ऐसा लगा के उसके अपने परिचित संजय की आवाज लगी पुष्पेंद्र ने पूछा कि संजय बोल रहे हो तो उसने हामी ही भर दी और अज्ञात मोबाइल धारक ने पुष्पेंद्र को बताया कि मेरी भतीजी का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है और उसने कहा जो में नंबर बता रहा हूं और उसने मोबाइल नंबर 9352972978 भेजा और कहा इस नंबर पर पैसे डाल दो और में तुम्हारे नंबर पर कैस डाल रहा हूं और उसने एक फर्जी मैसेज भेज कर पुष्पेंद्र को अपनी बातों में उलझा लिया और फर्जी मैसेज भेज कर ₹15000 व ₹25000 का मैसेज भेजा पुष्पेंद्र ने उसके बताए हुए नंबर पर 5000 10000 25000 तीन बार में डालें और फिर उसे अज्ञात मोबाइल धारक ने ₹30000 का एक और मैसेज भेजा लेकिन पुष्पेंद्र के खाते में तो ₹40000 ही थे जो ट्रांसफर हो चुके थे जब पुष्पेंद्र ने ₹30000 का ट्रांसफर कर रहा था तो प्रार्थी के मोबाइल पर अन फेल्ड मैसेज शो करने लगा जब पुष्पेंद्र ने अपना बैलेंस देखा तो पुष्पेंद्र के खाते में 828 की धनराशि शो कर रही थी कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!