त्रिलोकपुर, बाराबंकी। लॉक डाऊन की वजह से नरेगा मजदूरो का पेट पालना दुश्वार हो गया। ऐसी हालत में रामनगर की बेरिया पंचायत में एक तालाब खोदाई का काम शुरू हुआ तो कई मजदूर काम करने को दौड़ आये। ग्राम प्रधान चाँद बाबू ने बताया कि मजदूरों की हालात चिंताजनक है। उनके घरों में खाने पीने के लाले है। बताया कि हमने गांव का एक तालाब की खोदाई कार्य शुरू कराया है। जिसमे काम करने जितने लोग आये सबको काम दिया जा रहा है। बताया कि हालात को देखते हुए अपनी तरफ से उनकी दिहाड़ी तत्काल दी जा रही है ताकि वह भूख की जंग से लड़ सके।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

